..................... Rajesh Khanna’s film Riyasat will release on his 70th birthday | राजेश खन्ना के जन्मदिन पर रिलीज होगी रियासत - Hindi Filmibeat

राजेश खन्ना के जन्मदिन पर रिलीज होगी रियासत

बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना भले ही हमारे बीच में नहीं है लेकिन अपनी यादों और फिल्मों के जरिये जरूर हमारे बीच में उपस्थित रहेंगे। आम आदमी की तरह बॉलीवुड भी जी-जान से अपने काका को हमेशा अपनी यादों में जिंदा रखना चाहता है।

अपने काका को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए निर्माता-निर्देशक अशोक त्यागी अपनी आने वाली फिल्म रियासत को उनके जन्मदिन पर रिलीज करेंगे। यह बात उन्होंने मीडिया में कहीं और कहा यही मेरी उनके लिए सच्ची श्रद्दाजंलि होगी। रियासत काका की अंतिम फिल्म है जिसमें उन्होंने काम किया था।

आपको बता दें कि 29 दिसंबर को राजेश खन्ना का 70वां जन्मदिन है। त्यागी ने कहा कि रियासत को 29 दिसंबर, शनिवार या फिर उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले यानी 28 दिसंबर को रिलीज़ करेंगे।'

यही नही त्यागी ने कहा कि राजेश खन्ना ने फिल्म यूनिट के नाम पर एक खत भी छोड़ा है जिसे हम फिल्म रिलीज के वक्त ही खोलेंगे। हमें पता नहीं है कि उस खत में क्या है लेकिन यह खत हम सभी के लिए एक आशीर्वाद से कम नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X