अनीता ने कहा 'मुझे मेरा हक चाहिए'

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन के बाद से अब तक राजेश खन्ना लगातार खबरों की सुर्खियों में छाए हुए हैं। और इन खबरों की वजह हैं राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी। अनीता ने काका के निधन के बाद से ही काका की जायदाद और अपने हक को लेकर लड़ाई शुरु कर दी। सबसे पहले तो अनीता ने कहा कि उन्हें आशीर्वाद बंगले से जबरदस्ती बाहर निकाल दिया गया। फिर उन्होंने ये भी कहा कि अक्षय कुमार ने उन्हें काका की अंतिम यात्रा में शामिल तक नहीं होने दिया।

अनीता ने हाल ही में एक बार फिर से राजेश खन्ना के परिवार वालों उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ केस दायर किया है। कोर्ट ने इस याचिका के मद्देनजर ट्विंकल खन्ना के पति और बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना को भी कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि 4 दिसंबर को अक्षय कुमार सहित पूरे खन्ना परिवार को कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा।

अपने हक के लिए दायर किये गये इस केस की याचिका में लिखवाया है कि राजेश खन्ना ने कमसिन उम्र में ही उनका यौन शोषण किया था। उसके बाद वो अपने पढ़ाई के लिए बाहर चली गयीं लेकिन जब वो लौटीं तो उन्होंने राजेश खन्ना से इस बारे में बात की और राजेश खन्ना ने उन्हें अपने साथ लिव इन में रहने का ऑफर दिया। राजेश खन्ना से प्यार करने की वजह से अनीता उन्हें मना नहीं कर पाईं और साथ में रहने लगीं। अनीता ने ये भी कहा कि जब काका की तबियत खराब थी तब डिंपल और ट्विंकल खन्ना ने अस्पताल में आकर जबरदस्ती कुछ लीगल दस्तवेजों पर काका के अंगूठे के निशान ले लिये थे। सबूत के तौर पर अनीता के पास कुछ तस्वीरें और एक वीडियो है।

अब अनीता लिव इन पार्टनर के तौर पर काका के परिवार वालों की तरफ से गुजारा भत्ता की मांग कर रही हैं। ये केस किसके पक्ष में जाता है ये तो 4 दिसंबर के बाद ही पता चलेगा फिल्हाल आपको दिखातें हैं काका के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा और चौथे के दौरान काका के करीबी लोगों की तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X