अक्षय की नज़र राजेश खन्ना के बंगले पर
राजेश खन्ना जब सुपर स्टार हुआ करते थे तो उनका कार्टर रोड स्थित आशीर्वाद बंगला जितना चर्चित था, उतना ही राजेश खन्ना को प्रिय भी था. इस बंगले से राजेश खन्ना को इतना इतना मोह है कि अपने बुरे वक्त में भी उन्हे इसे नही बेचा.
लेकिन इसी बंगले पर अब उनके दामाद यानि कि टिंवकल के पति अक्षय कुमार का दिल आ गया है. वे अपने ससुर राजेश खन्ना से यह बंगला खरीदना चाहते हैं.
हालांकि इस समय बंगले की मरम्मत चल रही है और अक्षय इस कार्य में आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं लेकिन वे स्वयं इस बंगले को अपना बनाना चाह्ते हैं. ज्ञात हो कि इसी क्षेत्र के आसपास शाहरुख खान का भी बंगला है और कार्टर रोड में ही सलमान खान भी अपना बंगला बनवा रहे हैं. और यदि अक्षय भी राजेश खन्ना का बंगला खरीद लेते हैं तो इस क्षेत्र में बंगला रखने वाले वे तीसरे सुपर स्टार होंगे.
बताया जाता है कि राजेश खन्ना अपने दामाद अक्षय कुमार को यह बंगला बेचने को तैयार हो गये हैं. दरअसल राजेश खन्ना अब पूरा ध्यान राजनीति में लगाना चाहते हैं और वे दिल्ली में ही स्थाई रुप से बसना चाहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications