राजेश खन्ना: दो से मुहब्बत, एक से शादी और एक से रिलेशन
राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार जिन्हें लोग जन्मजात कलाकार मानते थे आज इस दुनिया में नहीं है। महज 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले राजेश खन्ना की रियल रियासत को लेकर खलबली मची हुई है। उनकी तथाकथित दोस्त अनीता आडवाणी ने कोर्ट में दावा ठोंका है कि वो भी राजेश खन्ना की जयदाद की बराबर की हिस्सेदार है लेकिन राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया और दामाद अक्षय कुमार ने मिलकर उनको राजेश खन्ना के घर से निकाल दिया।
हालांकि बाम्बे हाईकोर्ट ने अनीता की दलीलों पर ही उंगली उठा कर खन्ना परिवार को राहत दे दी है और अब सभी लोग 19 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होंगे। खैर राजेश खन्ना की रियासत में अनीता के हिस्से क्या आता है इस बात का फैसला कोर्ट करेगी लेकिन यहां हम आपको बताते हैं राजेश खन्ना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

राजेश खन्ना, जिनका असली नाम जतिन खन्ना था, ने फिल्मों में प्रवेश करने के कुछ ही दिन बाद सुपर स्टार का तमगा पा लिया था। अपने करियर के पीक प्वाइंट पर उनकी महबूबा होती थीं, बॉलीवुड की सहनायिका और फैशन डिजाइनर अंजू महेन्द्रू जिनसे करीब 7 साल तक राजेश खन्ना का अफेयर चला। लेकिन हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार होने के बावजूद वो अंजू को केवल एक पत्नी के रूप में देखना चाहते थे और नहीं चाहते थे कि अंजू फिल्मों में काम करे जो कि सबसे बड़ी वजह थी राजेश और अंजू के ब्रेकअप की। लेकिन दोनों ही कलाकारों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं किया।
साल1973 में अपने से आधी उम्र की हिरोईन डिंपल कपाड़िया से राजेश खन्ना ने शादी की। शादी के बाद दोनों दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी के मां-बाप भी बनें लेकिन करीब 11 साल बाद राजेश-डिंपल अलग-अलग हो गये। वजह एक बार फिर वो ही बतायी गयी कि राजेश को डिंपल का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था लेकिन डिंपल फिल्मों में काम करना चाहती थीं। अब इस आपसी समझ कही जाये या फिर बच्चों की जिम्मेदारी जिसके चलते राजेश-डिंपल कानूनी तौर पर अलग-अलग नहीं हुए।
डिंपल के जाने के बाद राजेश खन्ना का करियर भी ढलान पर ही था उनकी कई फिल्में बॉक्सऑफिस पर धराशाही हो गयी थीं लेकिन तभी सावन कुमार की फिल्म सौतन से उन्हें दोबारा जीवनदान मिला। प्रोफेशनली यह फिल्म जहां सिल्वर जुबली साबित हुई वहीं पर्सनली राजेश खन्ना की जिंदगी में अभिनेत्री टीना मुनीम की एंट्री हुई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे, जल्द ही लगा कि दोनों शादी करेंगे लेकिन अचानक से खबर आयी कि राजेश खन्ना को छोड़कर टीना विदेश चली गयी हैं, आगे की पढ़ाई के लिए और जब वो वापस आयी तो आते ही उन्होंने अनिल अंबानी से शादी कर ली।
उम्र के उस पड़ाव पर जहां इंसान किसी का साथ खोजता है वहां राजेश खन्ना की मुलाकात अनीता आडवाणी से हुई। बीते 33 सालों से अनीता और राजेश खन्ना साथ-साथ थे जिसे अनीता ने लिव इन रिलेशनशिप नाम दिया है। इसलिए वो राजेश खन्ना के जाने के बाद उनकी संपत्ति पर अपना हक चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications











