'मैं सलमान खान का बाप हूं...', आज भी इस एक्टर को सुननी पड़ती है ये बात, बोले- उसे कोई नहीं जानता था...
Rajeev Verma On Salman Khan Father Role: राजीव वर्मा को तो आप जानते ही होंगे जो एक समय पर बहुत ही फेमस एक्टर्स में शुमार थे। काफी सारी बड़ी फिल्मों में उन्होंने बहुत ही बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए पसंद किया जाता था। खासकर 90 के दशक और 2000 के दशक में वह काफी लोकप्रिय थे। वह हमेशा अपनी सादगी को लेकर काफी चर्चा में रहते थे और बॉलीवुड पार्टी या फिर बड़े-बड़े इवेंट्स में जाना पसंद नहीं करते थे। राजीव ने भी एक बार सलमान खान के साथ में अपनी फिल्म को लेकर कुछ बातें कहीं। अब उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजीव वर्मा ने अपने करियर में हम दिल दे चुके सनम, कोई मिल गया, हम साथ साथ हैं, कच्चे धागे और हिम्मतवाला जैसी फिल्मों में काम किया है। वैसे तो उन्होंने अपने करियर में काफी शानदार फिल्में दी है लेकिन वह सबसे ज्यादा अपने पिता वाले किरदार के लिए पसंद किए गए। उन्होंने सलमान खान के पिता का ऑन स्क्रीन रोल बहुत बार निभाया है और इसीलिए काफी लोग उन्हें उनके असली पिता समझने लग गए थे।
सलमान खान का बाप समझते थे लोग
एक पुराने इंटरव्यू के दौरान राजीव वर्मा ने अपनी फिल्म मैने प्यार किया में सलमान खान के पिता का किरदार निभाने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आज शानदार तरीके से हिट हुई थी। इसके बाद में काफी लोगों को ऐसा भी लगा कि वह सलमान के असली पिता है। राजीव ने बताया की फिल्म आज भी उतनी ही पॉपुलर है और साथ ही उन्होंने सलमान खान का पिता कहलाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि "फिल्म में सलमान खान थे और अब मुझे सिर्फ सलमान खान का बाप कहा जाता है। लोग कहते हैं कि आप सलमान वाली फिल्म में थे ना जबकि उसको कोई भी नहीं जानता था।"
अमिताभ बच्चन के बहनोई लगते हैं राजीव वर्मा
राजीव वर्मा अपने शानदार फिल्मी करियर के लिए काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। राजीव वर्मा बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बहनोई लगते हैं क्योंकि उनकी शादी जया बच्चन की बहन रीता वर्मा के साथ में हुई है। जया बच्चन एक जानी-मानी अभिनेत्री है और उनकी बहन रीता शिक्षाविद है। वह मीडिया से दूरी बनाकर रहना पसंद करती हैं और भोपाल में रहती हैं।
Rajiv Verma who played Salman Khan's father in Maine Pyar Kiya cooked Salman in his latest 🎙️:
— Raj (@idfcwau) May 24, 2026
"Mujhe aaj sirf Salman ka baap kaha jaata hai, Jabki usko koi jaanta nahi tha uss time" 😭😭 pic.twitter.com/GpOM4KrLkH
राजीव वर्मा के बच्चे और पत्नी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजीव वर्मा ने रीता भादुरी के साथ में शादी की। दोनों की पहली मुलाकात थिएटर में काम करते वक्त हुई। खबरों के अनुसार पहले दोनों दोस्त थे और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 1976 में शादी कर ली। अब दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम शिलादित्य है और तथागत वर्मा है।


Click it and Unblock the Notifications