'वेकेशन पर मेरे 20 साल पुराने दोस्त के साथ चारू ने...' राजीव सेन का खुलासा इसलिए मुंबई छोड़कर भागी चारू असोपा

Rajeev Sen Charu Asopa Extra Marital Affair: टेलीविजन एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों मुंबई छोड़ने को लेकर छाई हुई हैं। इसके साथ ही उनके एक्स हसबैंड राजीव सेन के साथ बनते बिगड़ते रिश्ते तो हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं। अब मुंबई छोड़ने के फैसले के बीच भी राजीव और चारू के रिश्ते टॉक ऑफ द टाउन बन गए हैं। जहां हाल ही में दोनों चारू के इस फैसले के कारण एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मंडते दिखाई दिए तो वहीं अब राजीव सेन ने चारू से एक बार फिर से रिश्ता खराब होने का कारण बताया है जिससे हर कोई हैरान रह गया है।
चारू असोपा ने हाल ही में कंफर्म किया कि उन्होंने मुंबई छोड़ दिया है और अपनी बेटी ज़ियाना सेन के साथ राजस्थान के बीकानेर वापस चली गई हैं। चारू ने दावा किया कि उन्हें मुंबई में खर्चे मैनेज करना मुश्किल हो रहा था। बाद में, राजीव सेन ने साझा किया कि चारू फाइनेंशियल क्रायसिस के बारे में झूठ बोल रही हैं। अब, राजीव ने उनके झगड़े के बारे में और भी चौंकाने वाली जानकारी दी।
तलाक के बाद चारु और राजीव अपनी बेटी ज़ियाना के लिए फिर से साथ आए। वे शॉपिंग और कॉफ़ी डेट पर जाते थे और साथ में छुट्टियां भी मनाते थे, जिससे लोगों को लगा कि वे जल्द ही फिर से साथ आ जाएंगे। हालांकि, ऐसा लगता है कि उनके बीच फिर से अनबन हो गई है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में राजीव ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी एक्स वाइफ चारु असोपा को अपने बीस साल के सबसे अच्छे दोस्त से बात करते हुए पकड़ा था।
राजीव ने बताया कि वे दुबई में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे, तभी उन्होंने चारू को अपने सबसे अच्छे दोस्त से बात करते हुए देखा और बाद में, चारू ने इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने चारू से इस बारे में पूछा, तो वह चुप हो गई।
राजीव ने कहा, "हम सभी दुबई में फैमिली वेकेशन का आनंद ले रहे थे और एक खुशहाल परिवार की तरह रह रहे थे। मैंने देखा कि चारू मेरे 20 साल के सबसे अच्छे दोस्त से मेरी पीठ पीछे बात कर रही थी। उसने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करना भी शुरू कर दिया... जब भी उससे पूछा गया तो वह चुप हो गई। उसके कई मेल फ्रेंड्स हैं, फिर भी उसने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ छुपकर दोस्ती करके अपनी सीमा पार कर ली, तब से चारू और मेरे बीच चीजें खराब हो गईं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा।"
उसी इंटरव्यू में जब राजीव से उनकी बेटी ज़ियाना के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि चारू द्वारा उन्हें दूर रखने से उनके रिश्ते पर असर पड़ा है। उन्होंने चारू द्वारा उनकी बेटी को हर समय कैमरे के सामने सोशल मीडिया पर दिखाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि चारू ने उन्हें अपनी बेटी से मिलने की अनुमति नहीं दी। राजीव सेन ने कहा, "मुझे कई बार अपनी बेटी से मिलने से मना किया गया है। अब केवल एक ही विकल्प है कि मैं इस मामले को अदालत में लड़ूं।"


Click it and Unblock the Notifications