आमिर बनना चाहते हैं लवर ब्वॉय
राजीव खंडेलवाल ने टीवी के डेली सोप कहीं तो होगा से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की। फिर वो लेफ्ट राइट लेफ्ट और स्टार प्लस के शो सच का सामना में भी नजर आए। बॉलीवुड में राजीव की एंट्री हुई फिल्म आमिर से। आमिर फिल्म में राजीव की एक्टिंग की काफी तारीफ की गयी। उसके बाद राजीव की शैतान और साउंडट्रैक फिल्म रिलीज हुई। फिर हाल ही में राजीव खंडेलवाल की चौथी फिल्म टेबल नंबर 21 रिलीज हुई। जिसे इस साल की अच्छी फिल्मों में गिना जा रहा है। इस फिल्म में भी राजीव की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है।
अब इन सभी किरदारों के बाद राजीव चाहते हैं कि उन्हें कुछ रोमांटिक किरदार मिलें। जिस तरह टीवी सीरियल कहीं तो होगा में राजीव ने एक लवर ब्वॉय के किरदार में काफी शोहरत बटोरी थी उसी तरह राजीव चाहते हैं कि लोग सिल्वर स्क्रीन पर भी उन्हें रोमांस करते हुए देखें। लेकिन राजीव की चाहत सिर्फ इतनी ही नहीं है बल्कि राजीव ने ये भी कहा है कि ये फिल्म कुछ ऐसी हो कि भविष्य में लोग इस लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्मों के बारे में बात करते हुए इस फिल्म का हवाला दें। खैर राजीव को हम बता दें कि बॉलीवुड के रोमांस के किंग शाहरुख अभी भी मौजूद हैं लेकिन फिर भी राजीव कोशिश तो कर ही सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












