राजीव जल्द रोमांटिक फिल्मों का तोहफा देंगे अपने फैन्स को!

कहीं तो होगा, लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसी टीवी शो से छोटे परदे पर अपने सीरियल रोमांटिक लुक्स के चलते राजीव खंडेलवाल ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। दर्शको ने राजीव को और भी ज्यादा रोमांटिक किरदारों में देखने की इच्छा जताई लेकिन राजीव को लगा कि वो एक ही तरह के किरदार नहीं करना चाहते। राजीव को अलग अलग तरह के और कुछ चैलेंजिंग किरदार निभाने की इच्छा रही। जिसके चलते राजीव ने टीवी पर सच का सामना शो किया इसके बाद उन्होंने आमिर, शैतान, टेबल नंबर 21 जैसी लीक से हटकर और लोगों को प्रभावित करने वाली फिल्में और किरदार निभाए। जिनके चलते राजीव आज एक एक्टर नहीं बल्कि एक परफॉर्मर के रुप में जाने जाने लगे।

लेकिन अब राजीव खंडेलवाल का ये मानना है कि वो अपने फैन्स के लिए कुछ कमर्शियल और रोमांटिक किरदार भी निभाना चाहते हैं। राजीव खंडेलवाल की फिल्म सम्राट एंड कंपनी जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजीव ने वनइंडिया के साथ बातचीत की और बताया कि वो अपने चाहने वालों के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने राजीव को इतना प्यार दिया और उन्हें यहां तक पहुंचाया। राजीव ने ये भी कहा कि कहीं तो होगा के सूजल किरदार ने उन्हें एक पहचान दी और एक बड़ी संख्या में फैन्स भी। आज भी लोग राजीव को सूजल के नाम से पहचानते हैं और राजीव को इस बात की बेहद खुशी है कि लोग आज भी उनके किरदार को इतना प्यार करते हैं।

जब हमने राजीव से पूछा कि टीवी बतौर रोमांटिक एक्टर वो इतना ज्यादा मशहूर हुए और हिट हुए तो आखिर वो फिल्मों में क्यों रोमांटिक किरदार नहीं निभाना चाहते। इसपर राजीव ने कहा "रोमांटिक फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करना बहुत ही आसान तरीका है। लोग ऐसी ही फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करते हैं क्योंकि ये किरदार लोगों को पसंद आते ही हैं। लेकिन मुझे कुछ अलग हटकर करना था। इसलिए आज तक ऐसी ही फिल्में चुनीं जो कि मुझे एक अलग पहचान दे सकें। लेकिन अब मैं अपने फैन्स के लिए कुछ रोमांटिक फिल्में करने की सोच रहा हूं। जल्द ही कोई रोमांटिक फिल्म साइन करुंगा लेकिन उसमें भी रोमांस के अलावा काफी कुछ होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X