राजीव दिखेंगे 'जोकर' में

राजीव ने कहा, "फिल्म 'जोकर' के लिए कई बदलाव हुए हैं। मैं जानता हूं कि पहले जावेद जाफरी को इस भूमिका का प्रस्ताव दिया गया था।" जब जावेद को यह भूमिका प्रस्तावित की गई थी उस वक्त बेटे की उम्र सात वर्ष रखी गई थी। बाद में राजीव की भूमिका वाली कहानी में बेटे की उम्र चार वर्ष रखी गयी।
फिल्म की शूटिंग 20 जनवरी से 20 फरवरी के बीच न्यूजीलैंड में होगी। राजीव की सह-अभिनेत्री प्राची देसाई होंगी। इस फिल्म के नाम को लेकर थोड़ी उलझन थी क्योंकि शिरीष कुंदर 'जोकर' नाम से फिल्म बनाना चाहते थे। राजीव कहते हैं कि इस फिल्म के लिए 'जोकर' नाम एकदम सटीक है।
अभिनेता राजीव फिल्मकार सौरभ नारंग की फिल्म 'रिटर्न गिफ्ट' में भी अभिनय करने वाले थे लेकिन सौरभ के गंभीर रूप से बीमार हो जाने के बाद फिल्म का निर्माण अनिश्चितकाल के लिए टल गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
aamir actor artist अभिनेता आमिर कलाकार जोकर टेलीविजन राजीव खंडेलवाल joker rajeev khandelwal telivision


Click it and Unblock the Notifications