..................... Rajeev Khandelwal met an accident on bed rest for three weeks - Hindi Filmibeat

सम्राट एंड कंपनी प्रमोशन के दौरान राजीव का हुआ एक्सीडेंट

राजीव खंडेलवाल अपनी फिल्म सम्राट एंड कंपनी की रिलीज के बाद भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के बाद अपने घर लौट रहे राजीव की कार का एक्सीडेंट होने से राजीव की बांह में काफी चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार राजीव को पूरे तीन हफ्ते का बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि राजीव अपनी फिल्म का प्रमोशन करने 27 अप्रैल को मुंबई के वॉटर किंगडम पार्क में पहुंचे थे। वहां पर राजीव के साथ सम्राट एंड कंपनी की हिरोइन मदलसा भी मौजूद थीं। प्रमोशन के दौरान राजीव अपने फैन्स से मुखातिब हुए और अपनी फिल्म के बारे में लोगों से बात की। राजीव ने वॉटर किंगडम पार्क में मौजूद आम जनता से कहा कि वो सम्राट एंड कंपनी जाकर सिनेमाहॉल में देखें और इंज्वॉय करें।

जब अपनी फिल्म का प्रमोशन खत्म करके राजीव वॉटर किंगडम से वापस अपने घर को लौट रहे थे तो उनकी स्कोरपियो के सामने एक कार आ गयी और दोनों कारों की भिड़ंत हो गयी। टकराने के बाद राजीव की गाड़ी पेड़ से टकरा गयी और राजीव को काफी चोट आई। सूत्रों के अनुसार राजीव के सीधे हाथ पर काफी चोट आई है और उन्हें तीन हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गयी है। राजीव के साथ ही तीन और लोगों के घायल होने की खबर है। लेकिन देर रात पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ये एक मामूली हादसा था और इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है।

इस हादसे के बाद से लगातार राजीव खंडेलवाल को मीडिया फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रही है लेकिन राजीव का नंबर लगातार बंद आ रहा है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म को प्रमोट करने के लिए कोई प्रमोशनल स्टंट हो सकता है, क्योंकि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार किसी को चोट नहीं आई है। लेकिन अभी तक इस विषय पर कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X