बाल नहीं कटवाएंगे राजीव खंडेलवाल

राजीव ने बताया," भंसाली ने मेरा चयन मेरे लंबे घुंघराले बालों की वजह से ही किया था।" राजीव 'सच का सामना' में होस्ट की भूमिका में हैं।
खंडेलवाल ने कहा कि सौरभ की फिल्म में मेरे बाल छोटे करने की आवश्यकता थी लेकिन मैं अपने बाल छोटे करने को लेकर दुविधा में था। बाल छोटे कराने और उन्हें फिर बड़ा करने के लिए मेरे पास समय नहीं था। आखिरकार मैने सौरभ से कहा है कि वह बड़े बालों के साथ ही शूटिंग करेंगे।
उन्होंने कहा, "भंसाली के साथ काम करने की खातिर मैं खुशी-खुशी सारे बाल कटवा दूंगा। वह हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। यद्यपि वे 'चेनाब गांधी को निर्देशित नहीं कर रहे हैं वे इस फिल्म की परियोजना के साथ जुड़े हुए हैं।"
चेनाब गांधी राजीव खंडेलवाल संजय लीला भंसाली सच का सामना सौरभ नारंग chenab gandhi rajeev khandelwal sach ka samana sanjay leela bhansali sourabh narang


Click it and Unblock the Notifications