क्या राजीव का कार एक्सीडेंट था सम्राट एंड कंपनी का प्रमोशनल स्टंट!
प्रमोशन से वापस लौटते समय राजीव की स्कोरपियो एक कार से भिड़कर पेड़ से टकरा गयी और कार में बैठे राजीव समेत उनका ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। खबर के अनुसार ये राजीव को काफी गहरी चोट आई और उन्हें डॉक्टर ने करीबी तीन हफ्तों तक के लिए बेड रेस्ट बोला है। अब ये खबर कितनी सच्ची और कितनी झूठी है ये तो किसी को नहीं पता क्योंकि राजीव कल शाम से ही इस एक्सीडेंट के बाद से किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं। हालांकि उन्होंने एक मीडिया कर्मी को मैसेज के जरिये बताया है कि उनके सीधे हाथ में चोट आई है और तीन हफ्तों का बेड रेस्ट बोला गया है। लेकिन इसी दौरान जब पुलिस रिपोर्ट सामने आई तो उसके अनुसार इस एक्सीडेंट में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है।
अब इस पुलिस रिपोर्ट को सच मानें या फिर राजीव खंडेलवाल के मैसेज को। लोगों का मानना है कि ये भी कोई फिल्म का प्रमोशनल स्टंट हो सकता है जिसके जरिये राजीव खुद को और अपनी फिल्म को सुर्खियों में बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। कल जैसे ही ये एक्सीडेंट की खबर सामने आई तभी से राजीव खंडेलवाल के साथ ही उनकी फिल्म का नाम भी सुर्खियों में आ गया है। अब क्या सच है और क्या झूठ ये तो तभी पता चलेगा जब राजीव खुद मीडिया के सामने आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












