कौन है ये एक्टर जो खुद को मानता हैं अपनी मां की मौत का गुनहगार? इमोशनल होकर बताई कहानी
Actor Feels Guilty after Mother's Death: जीवन में मां-बाप का साया होना किसी कृपा से कम नहीं होता है। भले ही आप कितना रईस हैं लेकिन अगर मां नहीं है तो आपसे बड़ा कोई गरीब नहीं है।

मां के जाने के बाद लोगों के कई तरह का एहसास होता है जो कि वही समझ सकता है जिसने वक्त से पहले मां को खो दिया हो। ऐसा ही एक मशहूर एक्टर है जिनकी मां कैंसर के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
हैरान करने वाली बात ये है कि ये एक्टर अपनी मां की मौत के लिए खुद को गुनहगार मानता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर हैंडसम एक्टर राजीव खंडेलवाल की। कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे राजीव ने मा के निधन के बाद रियलिटी शो 'Tum Ho Na' में ये बात कही है।
लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अभिनेता को क्यों लगता है कि वो अपनी मां की मौत के लिए गुनहगार है। उनको आज भी गिल्टी फील होता है।
राजीव खंडेलवाल क्यों मानते हैं खुद को गुनहगार?
बता दें कि राजीव खंडेलवाल की का नाम निधन ovarian cancer की वजह से हुआ है। अभिनेता खुद को इसलिए गुनहगार मानते हैं क्योंकि उनका कहना है कि वो वक्त रहते अपनी मां की बीमारी के लक्षणों को नहीं समझ पाए थे। इस दौरान वो अपनी मां की बात करते हुए काफी इमोशनल हो गए। राजीव ने इसके अलावा देश की तमाम महिलाओं से एक गुजारिश की और बताया कि उनकी मां को क्या क्या समस्या हुआ करती थी।
राजीव ने चेताया कि अगर कोई महिला ऐसा महसूस कर रही है तो तुरंत चेकअप करवाना चाहिए। राजीव ने कहा, अगर आपको लंबे समय तक पीछे दर्द है, भूख कम लगी रही है, पेट में सूजन है या फिर गैस की समस्या रहती है तो तुरंत चेकअप करवाना चाहिए। राजीव का कहना है कि मैं अपनी मां के लिए कुछ नहीं कर पाया लेकिन आप लोग प्लीज ध्यान रखें और अगर आसपास भी कोई इस समस्या से जूझ रहा है तो उसको भी बताइए।


Click it and Unblock the Notifications

