फिल्म बेचने के लिए आज भी आमिर-सलमान की जरुरत पड़ती है- रजत कपूर

Rajat Kapoor says movies still need superstars to get distributors
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक और अभिनेता रजत कपूर का कहना है उन्हें अफसोस होता है कि लोग आज भी फिल्म को देखने के लिए सलमान, आमिर और शाहरुख का नाम चाहते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से दर्शकों की सोच में बदलाव आया है और आज लीक से हटकर बनी फिल्मों को भी दर्शक मिलने लगे हैं लेकिन अभी भी अगर फिल्म को वितरक मिलने की बात करें तो बिना इन जाने पहचाने सुपरस्टार्स के नाम के फिल्म को बेचना काफी मुश्किल हो जाता है। रजत कपूर ने हाल ही में आंखों देखी फिल्म का निर्देशन किया और फिल्म को विरतक भी उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये मिल गया। लेकिन इससे पहले भी कई अच्छी फिल्में हैं जिन्हें रजत कपूर ने बनाया लेकिन वितरक ना मिलने के चलते फिल्में रिलीज तक ना हो पाईं।

रजत कपूर ने अभी तक कुल रघु रोमियो, मिक्स्ड डबल्स, मिथ्या जैसी फिल्में बनाई हैं लेकिन इनमें से कइयों को विरतक ही नहीं मिला। हालांकि इन फिल्मों के लिए रजत कपूर को काफी सराहना मिली और इस तरह की लीक से हटकर फिल्मों को फैंस आज भी रजत कपूर जैसे निर्देशकों की फिल्मों की रिलीज का इंतजार करते हैं लेकिन इन फिल्मों को रिलीज भी कर दिया जाए तो सिनेमाहॉल में टाइमिंग ऐसी मिलती है कि लोग देख ही ना सकें।

जैसे आंखों देखी को गुड़गांव में शाम के 4 बजे की टाइमिंग मिलीं। ये ऐसा टाइम है जब लोग अपने ऑफिस में होते हैं और इस वक्त जाकर फिल्म नहीं देख सकते। ऐसे में फिल्म को दर्शक नहीं मिलते और अच्छी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर पिट जाती हैं। यही अगर आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव की डॉक्यूमेंट्री फिल्म शिप ऑफ थीसिस को दर्शक भी मिलते हैं और तारीफ भी।

रजत कपूर का कहना है कि ये बहुत ही निराशाजनक है कि आज भी हमारे दर्शक सलमान, आमिर का नाम देखकर ही फिल्में देखने जाते हैं। वैसे हाल ही में रिलीज हुई आंखों देखी को दर्शकों ने काफी सराहा और प्यार भी दिया। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट ना हो सकी लेकिन फिल्म को दर्शकों का प्यार भरपूर मिला है। हो सकता है कि आने वाले समय में रजत कपूर की ये शिकायत भी दूर हो जाए लेकिन इतना जरुर है कि अभी इस शिकायत को दूर होने में वक्त लगने वाला तो है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X