शाहरूख और सैफ ने मुझे इंकार किया थाः रजत

अपनी नई फिल्म 'फत्सो' की रिलीज को लेकर उत्साहित अभिनेता फिल्मकार रजत कपूर का कहना है कि वह समीक्षकों द्वारा सराही गई अपनी फिल्म मिथ्या में शाहरूख खान या सैफ अली खान दोनों में से किसी एक को लेना चाहते थे।

rajat kapoor

2008 में आई फिल्म मिथ्या अंडरव‌र्ल्ड माफिया के इर्दगिर्द घूमती व्यंग्य फिल्म थी जिसे समीक्षकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया था। रजत ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगता अगर मिथ्या में वह शाहरूख या सैफ के साथ काम कर पाते। उन्होंने दोनों से ही संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों की अपनी प्राथमिकताएं हैं।

दोनों की ही काम को लेकर अपनी मान्यताएं हैं, और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। दोनों एक विशेष तरह के सिनेमा में विश्वास करते हैं। उनकी फिल्म वैसी नहीं थी। रजत ने कहा कि वह कम बजट की फिल्में बनाते हैं। उनकी फिल्में गैर व्यवसायिक फिल्में होती हैं और स्पष्ट है कि स्टार अभिनेता इस तरह की फिल्में में काम नहीं करना चाहते है।

शाहरूख डॉन जैसी फिल्मों में काम करेंगे। वह उनकी पसंद और प्राथमिकता है। वह अपनी मान्यताओं के अनुरूप काम करते हैं। आपको बता दें कि 4 मई को रिलीज होने वाली रजत द्वारा निर्देशित नई फिल्म फत्सो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में रणवीर शौरी, गुल पनाग और पूरब कोहली मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फत्सो न्यूयार्क के दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव, लॉस एंजिलिस के भारतीय फिल्म महोत्सव और शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाई जा चुकी है। रजत ने कहा कि यह फिल्म अब तक तीन-चार फिल्म समारोहों में जा चुकी है। इसे अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है। इसे न्यूयार्क, लॉस एंजिलिस, शंघाई और एम्सटर्डम के फिल्म समारोहों में दिखाया जा चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X