Rajat Dalal की बेशर्म हरकत, पहले बाइक सवार को मारी कार से टक्कर फिर कहा, 'रोज का काम है'

Rajat Dalal Viral Video- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल अक्सर विवादों में रहते हैं और कुछ समय पहले वो एजाज खान से भिड़ते हुए नजर आए थे। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिम ट्रेनर रजत दलाल एक बाइक वाले को अपनी कार से टक्कर मारते नजर आ रहे हैं।
हद तो कब हो गई जब बाइक वाला गिर गया और रजत दलाल ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके अलावा बगल में बैठी लड़की ने बताया कि वो गिर गया है तो रजत का जवाब आपको हैरान कर देगा।
जी हीं, ये वीडियो आपके अंदर आक्रोश पैदा करने के लिए काफी है क्योंकि रजत दलाल ने काम ही ऐसा किया है। टक्कर से गिरे व्यक्ति देखने के लिए रुकने के बजाय, दलाल ने गाड़ी चलाना जारी रखा और लापरवाही से कहा, "ये तो रोज का काम है।"
कैसा है वीडियो
इस वीडियो रजत दलाल गाड़ी चला रहे हैं और पीछे से कोई ये वीडियो शूट कर रहा है। उनके साथ में एक महिला यात्री भी है। ये जो महिला है वो लगातार कह रही है कि आप धीमी गति से गाड़ी चलाइए सर। लेकिन रजत दलाल ध्यान नहीं देते हैं। कुछ ही देर में ट्रेनर की कार एक मोटरसाइकिल सवार से टकरा जाती है। इसके बाद महिला डर जाती है और चिल्लाकर कहती है, "सर, वह गिर गया। कृपया ऐसा न करें।" बिना किसी परवाह के, दलाल ने बेरुखी से जवाब दिया, "गिर गया कोई नहीं, ये तो रोज़ का काम है।" अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, ''उसे जीवन भर सलाखों के पीछे रहना चाहिए।'' एक ने लिखा, डीसी फरीदाबाद ने लिखा, ''कृपया अपना संपर्क नंबर सीधे संदेश के माध्यम से साझा करें। धन्यवाद।'' एक ने लिखा, ''आजीवन लाइसेंस प्रतिबंध से कम कुछ भी उसके अपराध के लिए पर्याप्त सजा नहीं होगी!!!'' एक ने लिखा, ''इस आदमी पर जल्द मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वह समाज के लिए खतरा है। आशा है कि अधिकार वाला कोई व्यक्ति सुनेगा।'' देखिए ये वीडियो...
"GIR GAYA KOI BAAT NAHI. YE TO HAMARA ROZ KA KAAM HAI "
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) August 29, 2024
Habitual Offender #RajatDalalPsycho hits a biker while driving at a speed of 143Kmph on a busy inner city highway
PLZ IDENTIFY ROAD & TAG COPS@dtptraffic @FBDPolice @police_haryana @cmohry @noidatraffic @gurgaonpolice pic.twitter.com/RD2sEQVsnd


Click it and Unblock the Notifications