'कोई मिल गया' के विलेन का छलका दर्द, बोले- "फिल्म से काट दिये गए थे सीन, डिप्रेशन में मैंने छोड़ दिया था देश"

Rajat Bedi on Koi Mil Gaya: बॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन काफी चर्चित रहे एक्टर रजत बेदी अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। उन्होंने लगभग 35-40 फिल्मों में काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म "कोई मिल गया" में अपने रोल के काटे जाने से वो इतने निराश हुए थे कि देश छोड़कर वो कनाडा में शिफ्ट हो गए।
Recommended Video
ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'कोई मिल गया' में रजत बेदी ने विलेन राज सक्सेना का रोल निभाया था। एक्टर ने बताया कि कि उन्होंने फिल्म में ऋतिक के साथ-साथ प्रीति जिंटा के साथ भी कई दृश्य शूट किए थे, लेकिन फिल्म रिलीज होने पर उन्हें हटा दिया गया था।
'कोई मिल गया' से मुझे कोई फायदा नहीं मिला
रजत ने कहा, "फिल्म कोई मिल गया में मेरा काफी पावरफुल कैरेक्टर था। लेकिन फाइनल कट के दौरान मेरा रोल काट दिया गया। वो फिल्म भले ब्लॉकबस्टर हिट रही हो, लेकिन उसका मुझे कोई फायदा नहीं मिला।"
रजत ने आगे कहा, "मेरी सबसे बड़ी निराशा यह थी कि जब कोई मिल गया रिलीज हुई तो उन्होंने मुझे फिल्म के प्रमोशन से पूरी तरह से अलग कर दिया। मैं बहुत दुखी था क्योंकि एक अभिनेता के रूप में हमारी भी कुछ अपेक्षाएं होती हैं।"
डिप्रेशन में चला गया था, छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री
फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले पर बात करते हुए रजत बेदी ने कहा कि मुझे नाम और पहचान मिल रही थी, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा था। कोई मिल गया के बाद मैं एक सनी देओल के साथ फिल्म कर रहा था। फिल्म के बाद मुझे जो चेक मिले वो सभी बाउंस निकले। मुझे लगा कि ऐसे तो मैं कभी आगे नहीं बढ़ पाऊंगा। मैं डिप्रेशन में चला गया था, इसीलिए फिर मैं कनाडा शिफ्ट हो गया। मुझे घर भी तो चलाना था।
रजत बेदी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म '2001' (दो हजार एक) से डेब्यू की थी, जो 1998 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वो इंटरनेशनल खिलाड़ी, कोई मिल गया, इंडियन, जानी दुश्मन जैसी कई फिल्मों में दिखे।


Click it and Unblock the Notifications












