विलेन की लाडली की खूबसूरती देख हिला पूरा बॉलीवुड, नीली आंखें देख लोग बोले- 'ये करीना की बेटी...'

Rajat Bedi daughter Veera: फिल्म कोई मिल गया, इंटरनेशनल खिलाड़ी और इंडियन में विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाले रजत बेदी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। आर्यन खान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज The Bads of Bollywood के मुंबई प्रीमियर में उन्होंने शिरकत की, जहां सारा ध्यान उनकी बेटी वीरा बेदी पर टिक गया।
वीरा का वायरल लुक
वीरा अपने स्टाइलिश लुक्स और सादगी भरे अंदाज से सबको इंप्रेस करती नजर आईं। ब्लैक क्रॉप टॉप और जीन्स के साथ छोटा पर्स लिए वह बेहद अट्रैक्टिव दिखीं। स्ट्रेट हेयर, हल्का मेकअप और नीली आंखों ने उनके लुक को और खास बना दिया।
स्टारकिड्स से की तुलना
सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है कि किसी भी नामी स्टारकिड की तुलना में वीरा किसी भी तरह से कम नहीं हैं। कुछ फैंस ने तो उन्हें अनन्या पांडे से भी ज्यादा नैचुरल ब्यूटी बताया। वहीं, उनकी स्टाइल और सादगी ने सबका दिल जीत लिया। इंटरनेट पर चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई। कई फैंस ने वीरा की खूबसूरती देखकर कहा कि वो Kareena Kapoor की बेटी की तरह लग रही हैं।
Veera Bedi Bollywood debut
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Veera Bedi Bollywood debut करने जा रही हैं? कई लोगों का मानना है कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस और वायरल तस्वीरें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि वीरा जल्द ही फिल्मी करियर शुरू कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो वीरा बेदी बॉलीवुड एंट्री मौजूदा युवा एक्ट्रेसेस को बड़ी चुनौती दे सकती है।
वीरा इससे पहले भी कैमरे का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में काम किया था। हालांकि इसके बाद वह फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन अब उनकी पब्लिक अपीयरेंस से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।
वीरा का सोशल मीडिया अकाउंट
इंस्टाग्राम पर वीरा का अकाउंट प्राइवेट है और उनके करीब एक हजार फॉलोअर्स ही हैं। लेकिन उनके पिता अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स में अक्सर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसमें वह ट्रैवल, पार्टियों और मस्ती भरे पलों का आनंद लेती दिखाई देती हैं। इसके अलावा, वीरा अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं, जहां वह लाइफस्टाइल और फोटोज से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं।
लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद रजत बेदी अब The Bads of Bollywood से वापसी कर रहे हैं। हालांकि इस प्रीमियर नाइट पर साफ नजर आया कि असली लाइमलाइट उनकी बेटी वीरा ने चुरा ली। लोगों का मानना है कि अगर वीरा ने बॉलीवुड में एंट्री ली, तो वह मौजूदा स्टार किड्स को खूबसूरती और पर्सनैलिटी दोनों में कड़ी टक्कर दे सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











