करीना कपूर से तुलना, रातोंरात बन गई नेशनल क्रश.. वेरा बेदी पर पिता रजत बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बताई फीलिंग्स

Rajat Bedi

Rajat Bedi react on Vera Bedi- काफी समय तक फिल्मों से गायब रहने के बाद अचानक फिल्मी दुनिया में फिर से अभिनेता रजत बेदी की एंट्री हुई थी। रजत इसके लिए शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान का एहसान मानते हैं।

बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर पर कुछ ऐसा हुआ था जिसने एक साथ रजत बेदी को दो खुशियां दे डालीं। दरअसल इस दौरान रजत बेदी अपने परिवार के साथ नजर आए थे लेकिन उनकी बेटी के लुक्स लोगों को काफी पसंद आए और वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं।

जी हां, वेरा बेदी की तस्वीरें और वीडियोज अब आग की तरह वायरल हो रहे हैं और उनकी तुलना करीना कपूर खान से की जा रही है। नेशनल क्रश बनने और करीना से तुलना होने के बाद इस मामले में रजब बेदी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों में है।

क्या बोले रजत बेदी

बेटी वेरा बेदी को इतना प्यार मिलने के बाद रजत बेदी ने बताया कि इस सबके बाद वेरा कितनी खुश है। रजत ने कहा, "वह बहुत खुश हैं... क्योंकि यह उसको ये अटेंशन सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर मिल रहा है... लोग अमेरिका, कनाडा, लंदन, दुबई, हर जगह से फोन कर रहे हैं। वह बेहद सिंपल रहने वाली लड़की है और इन चीजों का सामना उसने पहले कभी नहीं किया। ये पहली बार थी कि वो अपने पिता के साथ किसी रेड कार्पेट पर गई थी।'' वेरा काफी खुश हैं और देखने वाली बात होगी कि इस चीज के बाद वो कब बॉलीवुड एंट्री मारती हैं।

रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी को पहली बार देखा गया है और लोग उनको सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं। काफी कम ऐसे स्टारकिड्स होते हैं जो कि बिना चाहे कि इस कदर मशहूर हो जाते हैं कि लोग उनकी एक झलक के दीवाने हो जाएं।

More from Filmibeat

Read more about: rajat bedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X