फेक बेडरूम वीडियो ने ली साध्वी प्रेम बाईसा की जान ? पिता संग वायरल हुए क्लिप ने हिलाया इंटरनेट
राजस्थान की साध्वी कथावाचक प्रेम बाईसा के अचानक निधन ने लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। कथावाचक प्रेम बाईसा के निधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला तो अचानक संदिग्ध मौत, दूसरा उनकी मौत और उनके सोशल मीडिया पोस्ट में अंतर। इन सबको देखने के बाद पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साध्वी के पिता का कहना है कि उन्हें बुखार आया था, उन्हें इंजेक्शन दिया गया जिसके बाद वह बेसुध हो गई थीं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

मौत पर खड़े हुए सवाल
साध्वी के शव को ले जाने के लिए अस्पताल ने एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की थी, लेकिन साध्वी के पिता उनके शव को अपनी पर्सनल कार में ले गए। इतना ही नहीं पुलिस ने परिजनों को खबर की थी कि उन्हें एमडीएम अस्पताल ले जाया जाए, लेकिन साध्वी के पिता उनके शव को अपने आश्रम ले गए। जिसके बाद से पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई।
साध्वी के आखिर पोस्ट ने हिलाया इंटरनेट
बता दें कि साध्वी का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने न्याय को लेकर बात कही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं। सनातन धर्म में जन्म लिया है और अंतिम सांस भी सनातन धर्म में ही ले रही हू्ं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कई महात्माओं को लिखित पत्र लिखा अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन भी लिया, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। वहीं इस पोस्ट के आखिरी में वह लिखती हैं- अलविदा, लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा है मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद न्याय मिलेगा।
वायरल हो चुका है पिता संग वीडियो
बता दें कि कुछ समय पहले साध्वी प्रेम बाईसा का उनके पिता के साथ एक क्लिप वायरल हुआ था जिसमें देखा गया कि रात के समय उनके बेडरूम में उनके पिता आते हैं और उन्हें कसके गले लगाते हैं। साध्वी और उनके पिता का यह वीडियो लोगों को आपत्ति जनक लगा था। साध्वी ने पहले कहा था कि किसी ने उनके इस वीडियो को एडिट करके शेयर किया है। उन्हें सिर्फ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं बाद में साध्वी ने बयान दिया कि क्या पिता अपनी बच्ची से स्नेह नहीं कर सकते हैं ? यह पिता और बेटी का प्यार है लोग इसे गलत नजरिए से देख रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो के बाद ही बवाल कटा था। जिसके बाद साध्वी ने कहा था कि वह इसके लिए अग्नि परीक्षा भी देने को तैयार है। और साध्वी के आखिरी पोस्ट में भी इसी अग्नि परीक्षा का जिक्र किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











