'इंडियन आइडल-5' में दिखेंगे राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी

इस कार्यक्रम में पाश्र्वगायिका सुनिधि चौहान, संगीतकार अनू मलिक और युवा संगीतकार सलीम मर्चेट जज की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का हिस्सा रहे सभी लोगों ने क्रिकेटरों को अगले धारावाहिक में बुलाने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने खिलाड़ियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है। टीम के प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स और 'इंडियन आयडल-5' एक ही मूलमंत्र पर काम करते हैं और वह है युवा प्रतिभा को मौका देना।


Click it and Unblock the Notifications











