राजस्थान पुलिस ने तापसी पन्नू की 'थप्पड़' को लेकर किया ये ट्वीट- जानिए एक्ट्रेस का रिएक्शन
काफी समय से अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ चर्चा में चल रही है और इस समय इस फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर भी काफी ज्या़दा शोर हो रहा है। लोग इस बात सहमत हैं कि घरेलू हिंसा तो छोड़ो आप अपनी पत्नी एक थप्पड़ भी नहीं मार सकते हैँ। इसी को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान पुलिस ने एक ट्वीट किया है जो कि वायरल हो रहा है। राजस्थान पुलिस ने इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर साझा की है और लिखा है..
घरेलू हिंसा है एक #थप्पड़! मानसिक उत्पीड़न है एक #थप्पड़! 1090, 112 डायल करें या अपने नज़दीकी #PS में Complain करें।' इस तस्वीर तापसी पन्नू भी नजर आ रही हैं। अब इससे इतना तो तय है कि तापसी पन्नू की इस फिल्म ने कई लोगों की दिमाग बदल दिया होगा।

इस ट्वीट पर तापसी पन्नू की नजर पड़ी को उन्होने इसको रिट्वीट कर दिया है। इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं जो कि समाज पर फिल्में बनाने को लेकर प्रसिद्ध हैं। कुछ ही दिनों पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने थप्पड़ के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी थी।
स्मृति ईरानी ने कहा है कि- "यह एक ऐसी कहानी है जिसे मैं निश्चित रूप से देखूंगी और उम्मीद है कि लोग इसे अपने परिवारों के साथ देखेंगे। एक महिला को मारना ठीक नहीं है ... थप्पड़ भी नहीं... बस एक थप्पड़ भी नहीं।" तापसी पन्नू इसके पहले फिल्म मुल्क में भी एक शानदार मैसेज दे चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications