Kalank- राजस्थान पुलिस ने Use किया आलिया भट्ट का मीम्स- वरुण धवन ने ऐसे दिया जवाब
आलिया भट्ट इस समय सबसे बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर सामने आईं हैं और कलंक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि कलंक का टीजर रिलीज हुआ था तो काफी सारे मीम्स इस फिल्म को लेकर और स्टार्स को लेकर सामने आए थे। अब राजस्थान पुलिस ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल राजस्थान पुलिस ने आलिया भट्ट के ऊपर एक मीम्स बनाया है जिसमें वो ड्रग्स के खिलाफ चल रहे कैंपेन से लोगों को जागरूक करना चाह रहें हैं।
इस मीम्स का सपोर्ट करते हुए सुपरस्टार वरुण धवन ने भी राजस्थान पुलिस को ट्वीट किया है। टीजर में आलिया भट्ट का एक डायलॉग सामने आया था कि हमसे ज्यादा बर्बाद कौन हो सकता है।

इसी को ट्वीट करते हुए राजस्थान पुलिस ने लिखा है- नशे के लिए पैसे चोरी करना..अगर आप ऐसा करते हैं तो बर्बाद कोई नहीं हो सकता है। इसपर वरुण धवन ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि- नशे को ना कहें।
गौरतलब है कि दोनो को लेकर गाने भी रिलीज किए गए हैं जो कि धमाका कर रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनो के अलावा..संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications