ENT Live Updates: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता मिस इंडिया 2023 का खिताब

femina miss indian 2023

Entertainment Live News: अप्रैल के नए सवेरे के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पहले से ही कई दिलचस्प और रोमांचक अपडेट्स से गुलजार है। सलमान खान के किसी का भाई किसी जान को यू/ए सर्टिफिकेट मिलने से लेकर बेटी मालती मैरी के साथ प्रियंका चोपड़ा की प्यारी तस्वीर तक, शोबिज के सभी चर्चित अपडेट यहां देखें।

सलमान खान किसी का भाई किसी की जान से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर अभी कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था, अब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी बड़े कट के मंजूरी दे दी है। फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 24 मिनट और 7 सेकंड है।

मनोरंजन के ऐसे ही पल पल के अपडेट्स को फॉलो करने के लिए जुड़े रहे फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Apr 16, 2023 1:27 PM

    करण बोले- मैं उसे फिल्में नहीं देता क्योंकि मुझे.. भड़की कंगना का जवाब- मेरा टैलेंट और उसकी फिल्में...

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता करण जौहर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण कंगना के 'मूवी माफिया' वाले बयान पर पर रिएक्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2017 का वीडियो साझा किया, जिसमें करण की टिप्पणी और उनकी प्रतिक्रियाएं हैं।

    करण बोले- मैं उसे फिल्में नहीं देता क्योंकि मुझे.. भड़की कंगना का जवाब- मेरा टैलेंट और उसकी फिल्में...
  • Apr 16, 2023 10:51 AM

    सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

    सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तैयारी कर रहे हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था, अब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी बड़े कट के मंजूरी दे दी है। सेंसर बोर्ड द्वारा कुछ मामूली संशोधनों का सुझाव देने के बाद पारित किया गया था जिसमें अपमानजनक शब्दों को म्यूट करना, एक ब्रांड नाम का उल्लेख करने वाले संवाद को हटाना और ध्वनि प्रभाव के साथ हिंसा के कुछ दृश्यों को बदलना शामिल है।

  • Apr 16, 2023 10:04 AM

    रॉयल अल्बर्ट हॉल में निक का कंसर्ट, प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग की खूब मस्ती

    प्रियंका चोपड़ा ने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में अपने पति निक जोनास के हालिया संगीत समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में से एक में वह अपनी बेटी, मम्मी और पति के साथ मस्ती में डूबी दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में, निक जोनास को मंच पर प्रदर्शन के दौरान मालती को अपनी बाहों में पकड़े हुए देखा जा सकता है।

  • Apr 16, 2023 10:00 AM

    राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023

    19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी हासिल की। ​​दिल्ली की श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया, जबकि मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप बनीं। 15 अप्रैल, 2023 को इम्फाल के खुमान लंपक स्टेडियम में भव्य आयोजन हुआ।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X