मंत्री जी के बिगड़े बोल, 'राजस्थान की सड़कें कैटरीना कैफ के गालों जैसी होनी चाहिए', हो रहे हैं ट्रोल!
अभिनेत्री कैटरीना कैफ अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में रहती हैं लेकिन कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो चर्चा में हैं। दरअसल उनकी शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि काफी चर्चा में है। बता दें कि कैटरीना कैफ को लेकर एक राजनेता ने कुछ ऐसा कहा है जो खबरों में है। दरअसल राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह ने चिकनी सड़कों के लिए कैटरीना कैफ का उदाहरण दिया है।
दरअसल इन मंत्री ने सड़कों की तुलना कैटरीना कैफ के गालों से कर डाली है। राजेंद्र सिंह ने झुंझुनू जिले में एक जनसभा को संबोधित किया था और इस दौरान उन्होने अपने भाषण में कहा है कि.. "सड़कें कैटरीना कैफ के गालों की तरह बननी चाहिए।"

इसके बाद लोग उनको काफी बुरा भला कह रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। इस वीडियो को एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया था और कुछ ही समय के बाद बयान चर्चा में आ गया।
एक यूजर ने लिखा है कि.. ''जनरेशन बदल चुकी है, हेमा मालिनी के गालों को लेकर लालू जी ने बोला था, अब कैटरीना कैफ तक ये बात आ चुकी है।'' कुछ यूजर्स मीम्स के सहारे मंत्री को ट्रोल कर रहे हैं और उनको अश्लील तक कह रहे हैं।
कैटरीना कैफ इस वक्त अपनी शादी को लेकर खबरों में है और विकी कौशल के साथ उनका नाम लगातार जोड़ा जा रहा है। हालांकि उनकी तरफ से किसी तरह का बयान अभी तक नहीं दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications