राजस्थान हाई कोर्ट ने भंगी केस पर लगाई रोक, सलमान खान को मिली राहत की सांस
सलमान खान और विवादों का चोली दामन का साथ है जिससे वो हमेशा परेशान रहते है। बीते कुछ दिनो मे सलमान और शिल्पा शेट्टी के ऊपर वाल्मीकि समाज के लोगों ने टीवी पर भंगी शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
बता दे कि इसकी छानबीन के मामले को कोर्ट ने रोक दिया है और सलमान पर लगे आरोप को खारिज कर दिया है। बता दें कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी दोनो इस मामले में शामिल थे। वाल्मीकि समाज के लोगों में काफी ज्य़ादा आक्रोश था और फिल्म टाइगर जिंदा है कि रिलीज के वक्त उन लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए थिएटर्स में तोड़फोड़ भी की थी और सलमान खान पुतला भी जलाया था।

आपको बता दे कि सलमान खान के खिलाफ जोधपुर में 42 वर्षीय नरेंद्र कंदारा ने एफआइआर दर्ज कराई थी। कोर्ट इस बात को खारिज करते हुए कहा है कि सलमान खान ने किसी कम्युनिटी के लिए इस बात का प्रयोग नहीं किया था बल्कि उन्होने खुद की डांसिंग स्किल को लेकर अपने ऊपर ही कमेंट किया था।
एक इसी तरह का केस सलमान खान पर पिछले साल भी लग चुका है और इसमें कैटरीना कैफ भी शामिल थी। हालांकि ये तो सभी जानते है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ना चाहते हुए भी किसी ना किसी मुसीबत में फंस ही जाते है।
सलमान खान एक ऐसे सुपरस्टार है जिनके ऊपर इतने केस चलने के बाद भी लोग उनको दीवानों की तरह प्यार करते है और उनकी फिल्म सभी से ज्यादा अच्छा बिजनेस करती है। हाल ही में सलमान खान की रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे।
आपको बता दें कि अब सलमान की सारी मुसीबतें एक एक करके खत्म हो रही है। इन दिनो सलमान फिल्म रेस 3 की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे है और भारत के बाहर है। इस फिल्म उनके साथ बॉबी देओल भी नजर आने वाले है।
बता दें कि इससे पहले सलमान निगेटिव रोल कभी नहीं किया है। रेस की सभी सीरीज में लीड रोल में सैफ अली खान नजर आते थे पर इसमें अब सलमान खान ने सैफ को रिप्लेस कर दिया है। बता दें कि फिल्म इसी साल ईद में रिलीज होगी। अब देखना ये है कि फिल्म किस तरह का बिजनेस करती है।


Click it and Unblock the Notifications