#Shock: सलमान खान की स्टारडम पर प़ड़ा ज़ोर का तमाचा!

सलमान खान को हाल ही में एक सेशन कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में यह कहते हुए बरी किया गया था कि उन पर गलत धाराएं लगाईं गईं हैं लेकिन अब राजस्थान सरकार ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज कर दिया है।

स्टारडम कितनी भी हो थोड़ी तो उसकी चमक जाती ही है। सलमान खान को हाल ही में जोधपुर की सेशन कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में बरी कर दिया था। आर्म्स एक्ट केस में वो पहले ही बरी हो चुके हैं। कोर्ट का मानना था कि कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं जिनके कारण सलमान पर गलत आरोप लगाए गए हैं।

लेकिन अब राजस्थान सरकार ने खुद इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर दी है। इससे पहले हिट एंड रन केस में भी महाराष्ट्र सरकार सलमान के पक्ष में आए फैसले के खिलाफ अपील कर चुकी है।

salman-khan-jail-blackbuck-poachin-case

हाल ही में इस मामले पर बीना काक की संलिप्तता संदिग्ध पाई गई थी। काक ने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया से बॉलीवुड में एंट्री की। लेकिन इससे पहले वो राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में वन मंत्री थी। अब यहीं से सलमान और बीना काक के धागे जुड़ गए।

सलमान खान का आना जाना बीना काक के आलीशान बंगले में बढ़ गया। उनकी पार्टियां वहां काफी फेमस हुआ करती थीं। लोगों की दबी ज़ुबान से माने तो हम साथ साथ हैं के दौरान सलमान ने कई बार अपने शिकार का शौक पूरा किया।
[#Scandal: "सलमान ने लड़की से कहा तुम्हारा घर जानता हूं]

उन्होंने दो चिंकारा मारे भवाड़ में और एक दो दिन बाद घोड़ा फार्म्स में भी एक चिंकारा मारा। कंकारी में दो काले हिरण मारे गए और इस बार उनके साथ सोनाली बेंद्रे, तबू, नीलम और सैफ अली खान थे।

ये कहानी यहीं नहीं खत्म होती है। इंडिया टुडे के लिए देव अंकुर वाधवन की एक्लूसिव रिपोर्ट ने और भी काफी बातों को उजागर किया -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X