#JustIn: अक्षय कुमार की वजह से हम बर्बाद हो गए....हमारी फिल्म नहीं बिक रही है!
अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा को 11 अगस्त को रिलीज़ होना है लेकिन अब फिल्म पर तीसरी मुसीबत आ चुकी है। राजस्थान के एक फिल्ममेकर ने फिल्म पर केस कर दिया है। उनका मानना है कि अक्षय कुमार की फिल्म उनकी फिल्म से उठाई गई है।
प्रतीक शर्मा नाम के इस फिल्ममेकर का कहना है कि उनकी फिल्म गुटर गुन गुन में एक लाइन है - औरत शादी करके घर आती है, उसको टॉयलेट नहीं मिलता, बवाल होता है, अंत में पति उसको टॉयलेट बनाकर देता है।

प्रतीक की मानें तो इस एक लाइन की वजह से उनकी फिल्म से डिस्ट्रीब्यूटर ने पैसा लगाने से मना कर दिया है। 2015 में बनी ये फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है और तारीफें बटोर चुकी है।
लेकिन अब जब टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज़ को तैयार है तो प्रतीक की गुटर गुन गुन भी फंस गई है। जितने लोगों ने फिल्म पर पैसा लगाया अब वो भी फिल्म से पैसा हटा रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर ने चोरी का आरोप लगाया है। एक फिल्ममेकर प्रवीण व्यास की मानें तो अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर के कई सीन से ये साफ है कि फिल्म का प्लॉट उनकी शॉर्ट फिल्म मानिनी से उठाया गया है।
वैसे जल्द ही ये सारे केस सुलझ जाएंगे। दूसरी तरफ दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं -


Click it and Unblock the Notifications