सलमान खान की विदेश यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटा

जीं हां बहुचर्चित चिंकारा कांड में आरोपी सलमान खान के लिए राहत की खबर आयी है। राजस्थान कोर्ट ने सलमान की विदेश यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। अब सलमान को विदेश यात्रा करने के लिए कोर्ट से आज्ञा नहीं लेनी होगी।
गौरतलब है कि सलमान खाने के ऊपर जोधपुर में चिंकारा के शिकार का आरोप है। ये वाक्या तब पेश आया था जब वो राजश्री प्रोडक्शन की बहुचर्चित फिल्म हम साथ-साथ की शूंटिंग कर रहे थे। आज इस बात को करीब 13 साल हो गये हैं।
लेकिन तब से ही सलमान खान को अपनी हर विदेश यात्रा के लिए कोर्ट से आज्ञा लेनी पड़ती थी। जिसमें काफी वक्त बर्बाद होता था। निसंदेह ये खबर सलमान और सलमान के घर वालों के लिए राहत भरी है। फिलहाल आपको बता दें कि इन दिनों सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड ने अरबों का बिजनेस कर रही है और वहीं सलमान अपने इलाज के सिलसिले में अमेरिका में मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











