RRR Trailer: जूनियर एनटीआर-रामचरण का दमदार एक्शन,आलिया-अजय देवगन हर सीन में तूफान
निर्देशक एस एस राजामौली की आरआरआर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिस तेजी से इस ट्रेलर की पहली झलक की शुरुआत होती है, रफ्तार से जब ये ट्रेलर अपने अंत की तरफ बढ़ता है तो यह 3 मिनट का ट्रेलर एक्शन, ड्रामा, इमोशन और लार्जर देन लाइफ सिनेमा की एक अनोखी दुनिया आपके आंखों के आगे छोड़ कर चली जाती है। आरआरआर ट्रेलर पूरी तरह से दोस्ती और बगावत की कहानी है।
रामचरण और जूनियर एनटीआर की दोस्ती की झलक शानदार दिखाई पड़ती है तो वहीं बिछड़ने की कहानी आपके रोगटें खड़े कर देगी। आरआरआर दो भारतीय क्रांतिकारियों की कहानी है। अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम जो कि ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजामों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हैं। ट्रेलर में आलिया भट्ट की झलक खूबसूरती और दर्द की अमिट छाप छोड़ जाती है।

अजय देवगन का किरदार दर्शकों को सिंघम की याद दिलाएगा। वहीं शेर के साथ एक्शन सीन में जूनियार एनटीआर की दहाड़ ये बताती है कि 400 करोड़ के करीब के बजट के साथ एक बार फिर से निर्देशक राजामौली स्क्रीन पर बाहुबली की दुनिया को करारी टक्कर देते हुए नजर आयेंगे। आरआरआर एक्शन ड्रामा फिल्म 7 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। यानी नए साल की शुरुआत सिनेमाघर में आरआरआर के लिए करोड़ों की कमाई की सौगात लेकर आने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
गौरतलब है कि आरआरआर की घोषणा साल 2018 में हुई थी। जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की दमदार कास्टिंग को पर्दे पर देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर इन सभी कलाकारों को बराबरी की जगह देती है। लेकिन असली हीरो आरआआर के केवल रामचरण और जूनियर एनटीआर ही हैं। आरआरआर पूरी तरह से ड्रामा, एक्शन का जबरदस्त पैकेज है जो हर सीन में दर्शकों को स्क्रीन पर चकित कर देगा। RRR को तेलुगु, तमिल,हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को उम्मीद है कि आरआरआर बाहुबली का भी रिकॅार्ड तोड़ कर धुआंधार कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications