..................... Rajamouli RRR film budget ram charan, ntr , alia bhatt, ajay devgn salary ticket price details।राजामौली आरआरआर फिल्म बजट 400 करोड़ राम चरण, एनटीआर, आलिया, अजय देवगन की असली सेलरी - Hindi Filmibeat

RRR का असली बजट बाहुबली से 100 करोड़ ज्यादा, कलाकारों की फीस सबसे अधिक, टिकट महंगा !

राजामौली की आरआरआर RRR रिलीज से पहले अपने हाई बजट को लेकर चर्चा में आ गई है। राजामौली की फिल्मों की सबसे बड़ी खूबी यही होती है कि इनका बजट 400 करोड़ से अधिक का होता है। कमाई के लिहाज से उनकी फिल्में 1000 करोड़ से अधिक ऐतिहासिक कमाई भी करती हैं।

फिलहाल 25 मार्च को रिलीज होने वाली आरआरआर के बजट पर यह जानकारी सामने आयी है कि यह कुल मिलाकर 336 करोड़ के करीब की है। आंध्र प्रदेश के मंत्री पर्नी नानी के जरिए यह रिपोर्ट सामने आयी है।

RRR

साथ में यह भी बताया गया है कि 336 करोड़ तो सिर्फ फिल्म का बजट है। इस रकम के भीतर कलाकारों की फीस और मेकर्स के साथ क्रू का खर्च नहीं शामिल किया गया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार बाहुबली द कन्क्लूजन से 100 करोड़ अधिक खर्च आरआरआर के बजट में किया गया है।

RRR के टिकट के दाम अधिक

RRR के टिकट के दाम अधिक

साथ ही यह भी सामने आया है कि हाई बजट को देखते हुए RRR के टिकट के दाम अधिक किए जायेंगे। हर टिकट के पीछे 75 से 80 रुपए अधिक जोड़े जाने की खबर है।आपको बता दें कि इससे पहले आरआरआर के सभी कलाकारों की फीस भी सामने आ चुकी है।

राजामौली को 30 करोड़ की फीस और मुनाफा

राजामौली को 30 करोड़ की फीस और मुनाफा

बाहुबली के बाद अपनी लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा चुके हैं राजामौली। रिपोर्ट अनुसार आरआरआरके लिए राजामौली को 30 करोड़ की फीस दी गई है। बताया जा रहा है फिल्म के मुनाफे का 30 प्रतिशत भी राजमौली को दिया जाएगा।

जूनियर एनटीआर की फीस

जूनियर एनटीआर की फीस

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी आरआरआर के लिए 30 करोड़ के करीब फीस मिली है। साथ ही फिल्म के मुनाफे में भी उनकी हिस्सेदारी शामिल है। माना जा रहा है कि फिल्म के मुनाफे का 5 से 10 प्रतिशत जूनियर एनटीआर को मिल सकता है।

रामचरण की फीस

रामचरण की फीस

मग्धिराफिल्म में राजामौली के साथ काम कर चुके हैं रामचरण। लोकप्रिय अभिनेता रामचरण को RRR के लिए 20 करोड़ के करीब की फीस दी जा रही है। रामचरण इस फिल्म में दूसरे लीड हीरो की भूमिका निभा रहे हैं।

आरआरआर के लिए आलिया भट्ट की फीस

आरआरआर के लिए आलिया भट्ट की फीस

हिंदी फिल्मों का बड़ा नाम आलिया भट्ट आरआरआर में सीता की भूमिका निभा रही हैं। आरआरआर के लिए आलिया भट्ट को 9 करोड़ से अधिक की फीस मिल रही है। आलिया भट्ट पहली बार राजामौली के साथ काम कर रही हैं।

आरआरआर के लिए अजय देवगन को लेकर जानकारी

आरआरआर के लिए अजय देवगन को लेकर जानकारी

बॅालीवुड फिल्मों के एक्शन सुपरस्टार अजय देवगन को भी आरआरआर के लिए मोटी लेकिन बाकी लोगों से कम फीस मिल रही है। अजय देवगन की फिल्म में गेस्ट भूमिका है। ऐसे में आरआरआर के लिए अजय देवगन को 35 करोड़ की फीस दी गई है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अजय देवगन ने इस फिल्म में मुफ्त में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X