राजामौली की RRR का तहलका, 200 करोड़ में बिकी राइट्स- अजय देवगन, आलिया भट्ट का फैंस को इंतजार
निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म RRR की शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन फिल्म को लेकर मार्केट में तहलका शुरु हो चुका है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट्स राइट्स को 200 करोड़ में बेचा गया है। यह एक धमाकेदार आंकड़ा है। RRR में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी दिखेंगे।
350 से 400 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग 5 अक्टूबर से, हैदराबाद में फिल्म के कलाकारों और चालक दल के प्रमुख सदस्यों के साथ शुरु हो चुकी है।

कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। बताया जा रहा है कि स्टार नेटवर्क ने फिल्म के सैटेलाइट और डिजीटल राइट्स खरीदे हैं। वे फिल्म को Star Maa और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाएंगे। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, आरआरआर एक अखिल भारतीय फिल्म है जो डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तहत निर्मित है।


Click it and Unblock the Notifications