..................... Rajamouli Jr NTR and Ram Charan take Indian ethnic fashion to the Oscars stage - Hindi Filmibeat

Oscar 2023: भारतीय एथनिक फैशन को ऑस्कर के मंच तक ले गये राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण

oscar 2023

Oscars 2023: दुनिया का सबसे खास और बेहद शानदार अवार्ड समारोह ऑस्कर अवार्ड्स समारोह चल रहा है। इस साल भारत से एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर के लिए नामांकित हुई है और यह फिल्म अंतिम दौर तक पहुंच चुकी है। इस फिल्म के ऑस्कर जीतने की काफी ज्यादा उम्मीदें लगायी जा रही हैं। 95वें अकादमी अवार्ड के मंच पर भी फिल्म 'आरआरआर' का गाना, जिसने गोल्डन ग्लोब अवार्ड अपने नाम पर किया है, 'नाटू-नाटू' की धुम मच चुकी है। ऑस्कर में बेस्ट ओरिजीनल सॉन्ग कैटेगरी में इस तेलुगु फिल्म को नॉमिनेट किया गया है। इस वजह से फिल्म की टीम भी ऑस्कर अवार्ड्स में शामिल होने पहुंची थी। टीम में फिल्म के स्टार निर्देशक एस.एस. राजामौली, एक्टर जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ ही इस गाने के सिंगर्स भी मौजूद हैं। लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा, वह है ऑस्कर के मंच पर इन सभी ने भारतीय एथनिक ड्रेस को प्रमोट किया है।

धोती में पहुंचे राजामौली: फिल्म के स्टार निर्देशक एस.एस. राजामौली ने धोती-कुर्ते में ऑस्कर के शैम्पेन कार्पेट पर पोज किया। उन्होंने वायलेट कलर का कुर्ता और ऑफ व्हाइट कलर की डिजाइनर धोती पहन रखी थी। कुर्ते के बीच में वायलेट कलर के सिल्क थ्रेड से एंब्राएडरी की हुई थी, जो इस कुर्ते को काफी हाइलाइट कर रहा था। इस लुक में वह छा गये। इस दौरान शैम्पेन कार्पेट पर उनके साथ फिल्म के दोनों स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर मौजूद रहे। दोनों भारतीय ड्रेस को ही विदेशी मंच पर प्रमोट करते नजर आए।

राम चरण और जूनियर एनटीआर की ट्वीनिंग: ऑस्कर अवार्ड्स के शैम्पेन कार्पेट पर राम चरण और जूनियर एनटीआर ने ब्लैक कलर में ट्वीनिंग की। राम चरण की बात करें तो उन्होंने क्लासिक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया है। राम चरण का ऑल ब्लैक लुक काफी पसंद किया जा रहा है। राम चरण के ब्लैक कलर का बंद गला ब्लेजर के पॉकेट पर सिर्फ एक्सेसरीज लगी हुई है। जेड ब्लैक कलर के इस कुर्ता-ब्लेजर के साथ राम चरण ने चुड़ीदार कैरी किया है। वहीं उनकी पत्नी उपासन कामिनेनी ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ व्हाइट और रेड कलर की ज्वेलरी उन्होंने कैरी की है। वहीं जूनियर एनटीआर भी ब्लैक कलर के बंदगला शेरवानी में नजर आए। उनकी शेरवानी के एक शोल्डर पर टाइगर बना हुआ है, जो उनका लुक हाईलाइट कर रहा है। जूनियर एनटीआर के इस लुक को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया है।

Read more about: oscar 2023 ramcharan jr ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X