भीड़ में फंसी एक्ट्रेस के साथ फैंस की बदसुलूकी, कार तक पहुंचते पहुंचते ऐसी हो गई निधि अग्रवाल की हालत

Nidhhi Agerwal mobbed by fans: प्रभास की फिल्म राजा साब में नजर आने वाली अभिनेत्री निधि अग्रवाल के साथ एक बुरा हादसा हुआ है। उनकी ऐसी हालत हुई है जिसको देखकर आपका खून खौल उठेगा। जी हां, किसी इवेंट पर पहुंची निधि जब वापस जा रहीं थीं तो भीड़ ने उनको घेर लिया।

Nidhhi Agerwal

फैंस ने उनके साथ लगातार बदसुलूकी की और ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि निधि अग्रवाल की हालत देखकर आप सन्न होने वाले हैं। एक सभ्य समाज में एक महिला के साथ ऐसी हरकत होना काफी हैरान करने वाला है।

कार के अंदर घबराई हुईं दिखी निधि अग्रवाल

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि निधि ने सफेद रंग की एक ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में वो कमाल लग रहीं हैं। लेकिन भीड़ में जिस तरह से फंसी हुईं नजर आ रही हैं वो लगातार अपने ड्रेस कसकर पकड़े हुए दिख रही हैं। लोग धक्का दे रहे हैं और उनपे चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि कुछ लोग हैं जो कि उनको जबरन वहां से निकालने में मदद कर रहे हैं और इस बीच काफी धक्का मुक्की भी हो रही है। निधि अग्रवाल जैसे तैसे कार में पहुंचती हैं और काफी घबराई हुई नजर आ रही हैं। वो अपना माथा पकड़ती हैं और ड्रेस सही करने लगती हैं। शायद इसके पहले निधि अग्रवाल के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

निधि अग्रवाल के साथ इस तरह का हरकत देखकर लोग हैरान रह गए हैं। फैंस का गुस्सा फूटा है और एक यूजर ने लिखा, ''स्टारडम इतना आसान नहीं होता।'' एक ने लिखा, ''महिला है वो भी इस तरह की हरकत नहीं करना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''ये है हमारा महान भारत।'' एक ने लिखा, ''यहां पे लोगो में सिविक सेंस की कमी है।'' एक ने लिखा, ''घटिया लोग हैं।'' एक ने लिखा, ''ये नीच हरकत है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: nidhhi agerwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X