Raja Raghuvanshi - 4 लाख एडवांस, बाकी काम हो जाने के बाद.. सोनम रघुवंशी ने पति को मरवाने के लिए बहाए इतने पैसे

Raja Raghuvanshi

Sonam Raghuvanshi paid for Murder- इंदौर के राजा रघुवंशी का मर्डर केस अब नए नए खुलासों से गुजर रहा है। सोनम ने अपनी जुर्म कुबूल कर लिया है। रो रोकर सोनम ने बताया कि हां वो हत्या में शामिल थी। लेकिन ये किसी को नहीं पता था कि करोड़पति सोनम ने अपने नए नवेले पति को मरवाने के लिए पानी की तरह पैसे बहाए थे।

बता दें कि हनीमून के दौरान वो लगातार अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ संपर्क में थी और उसने मैसेज करते हुए राज से कहा था कि वो राजा को मार डाले नहीं तो वो खुद मर जाएगी।

इसके बाद राज ने कहा कि, देखता हूं। सारा खेल यहां से शुरु हुआ और सोनम ने राजा को मारने के लिए सुपारी दे डाली। इस दौरान उसने 4 लाख रुपए एडवांस दिए थे और बाकी के पैसे काम हो जाने के बाद सुपारी किलर्स को देने थे।

20 लाख रुपए की सुपारी

राजा रघुवंशी की हत्या करने के लिए राज के साथ मिलकर सोनम ने तगड़ा प्लान बनाया था। इस दौरान राज ने हत्यारों को सुपारी दी और 4 लाख रुपए एडवांस में दिए। बाकी के 16 लाख सोनम राज को हत्या के बाद देने वाली थी। हालांकि इसके पहले ही इन दोनों के रचे इस स्वांग का पर्दाफास हो गया। इस वक्त सोनम और राज सहित बाकी तीनों सुपारी किलर्स भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनम ने मृत राजा रघुवंशी की लाश को मेघालय में एक खाई में फेकने के लिए बाकी आरोपियों की मदद की थी। कई खुलासे इसके अलावा पुलिस ने किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम ने अपने घरवालों को पहले ही चेतावनी दी थी कि शादी का दबाव अगर डाला जाता है तो इसके परिणाम भी भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इस फलस्वरूप शादी के महज 10 दिन बाद हनीमून पर सोनम ने इस हत्याकांड को बाकी आरोपियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

राजा रघुवंशी के घरवालों की छाती पर उधर सांप लोट गया है और मां बिलख रही है। राजा रघुवंशी केस पर दोषियों को कड़ी सी कड़ी सजा देने की मांग घरवालों की तरफ से की जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: madhya pradesh hindi news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X