दूसरी लड़की से था राजा रघुवंशी का अफेयर? महिला ने किया दावा, खुद को बताया सचिन की दूसरी पत्नी!

Raja Raghuvanshi Affair- राजा रघुवंशी हत्याकांड ने लोगों का दिमाग हिलाकर रख दिया था। इस वक्त उनको लेकर कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। पता चला है कि राजा रघुवंशी का किसी और लड़की से अफेयर था और इसका दावा एक महिला ने किया है।
इस महिला ने खुद को राजा के बड़े भाई की पत्नी बताया है। बता दें कि इस लड़की ने कुछ राज राजा के बड़े भाई के भी खोले हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। इंदौर के इस कारोबारी को लेकर चर्चा तब शुरु हुई थी जब पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान ही पति का कत्ल करवा दिया था।
राजा का किसी और से अफेयर?
एक महिला का दावा है कि राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन उसके पति हैं और वो उनकी दूसरी पत्नी है। तस्वीर के साथ उसका दावा है कि सचिन ने एक मंदिर में उसके साथ शादी की थी और एक बच्चे के पैदा होने के बाद उसको छोड़ दिया था।
महिला ने ये भी दावा किया कि सचिन का कैरेक्टर अच्छा नहीं है और उसके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। महिला का कहना है कि वो राजा रघुवंशी को भी अच्छी तरह जानती थी। राजा का अफेयर एक लड़की से था और दोनों 3 साल से रिलेशन में थे और उससे शादी करना चाहता था। साल 2023 के रंग पंचमी में सभी एक साथ नजर आए थे। मैं राजा की गर्लफ्रेंड के बारे में जानती थी लेकिन सोनम और उससे शादी के बारे में नहीं पता था।
महिला के इस बयान के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''क्यूँ माँ को रुला रहे हो वो कितनी दुखी हैं और ये झूठी अफवाहों से तकलीफ दे रहे।'' किसी ने कहा, ''किसी इंसान को इतना बदनाम नहीं करना चाहिए।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि सचिन की तरफ से इन दावों को लेकर कोई रिएक्शन अब तक नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











