Video: रूमानियत से भरा है 'कभी रूहानी कभी रूहानी'..बस खो ही जाओगे..
इन दिनों इमरान हाशमी और पाकिस्तानी तारिका अपनी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का पहला गाना तेरे होकर रहेंगे...ने पहले ही लोगों को अपना मुरीद बना रखा है वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं 'कभी रूहानी कभी रूहानी' जो कि काफी रूमानियत से भरा हुआ है। जो तकि इमरान और हुमैमा पर ही फिल्माया गया है।
रूमानियत से भरा है 'कभी रूहानी कभी रूहानी'..बस खो ही जाओगे..
मालूम हो कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'राजा नटवरलाल' में इमरान एक ठग की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें परेश रावल, के के मेनन और पाकिस्तानी मॉडल हुमैमा मलिक भी नजर आएंगी। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरेगी।
Pics: फिल्म 'राजा नटवरलाल'
फिल्म के बारे में निर्माता-निर्देशक कुणाल देशमुख ने कहा कि "बतौर सहायक निर्देशक मेरी पहली फिल्म 'जहर' थी, जिसमें इमरान नायक थे। अब इसके 10 साल से ज्यादा समय हो चुका है। हम अब सहजता के स्तर पर हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने मेरे काम को बेहतर बनाया है। मुझे उम्मीद है कि हम इस साझेदारी को आगे तक ले जा सकते हैं।"
कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा नटवरलाल' में इमरान हाशमी का संजिदा रोल है जिसकी तारीफ करते हुए हुमैमा ने कहा कि पाकिस्तान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ साथ हाशमी के भी बहुत चाहने वाले हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/ctlbPjBpObA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












