Pics: हॉट एंड सेक्सी है इमरान की फिल्म 'राजा नटवरलाल'
इमरान हाशमी की फिल्म का इंतजार एक सेट दर्शक वर्ग करता है। इमरान की फिल्म जहां थोड़ी हट कर होती है वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म जबरदस्त हॉट भी होती है। इसलिए उनकी फिल्म का क्रेज लोगों के बीच में रहता है।
इन दिनों इमरान अपनी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' को लेकर चर्चित हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल और पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक हैं, फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म के गानों में इमरान का भीगी कमीज और हुमैमा का भीगा बदन दर्शकों का ओ..ओ ओ करने के लिए काफी है।
Pics: 'राजा नटवरलाल'
मालूम हो कि फिल्म 'राजा नटवरलाल' में इमरान हाशमी एक ठग का रोल कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बेशक इस फिल्म में इमरान और पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा के बीच एक गर्मा-गर्म किसिंग सीन है लेकिन फिर भी यह फिल्म इमरान की सीरयल किसर वाली इमेज को चेंज कर देगी। यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले और कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा नटवरलाल' में इमरान हाशमी का संजिदा रोल है जिसकी तारीफ करते हुए हुमैमा ने कहा कि पाकिस्तान में सुपरस्टार सलमान खान के साथ साथ हाशमी के भी बहुत चाहने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश में लोगों को लगता है कि इमरान पाकिस्तानी हैं। 'राजा नटवरलाल' 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।
आईये डालते हैं फिल्म 'राजा नटवरलाल' की तस्वीरों पर एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications











