राजा नटवरलाल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- पहले हफ्ते की फीकी शुरुआत

इमरान हाशमी ने अपने फैंस से जो वादे किये थे कि उनकी फिल्म राजा नटवरलाल उन्हें वो सबकुछ परोसेगी जो कि उनके फैंस उनकी फिल्मों से चाहते हैं, वो शायद कहीं ना कहीं पूरे ना हो सके। यही वजह है कि इमरान की फिल्म राजा नटवरलाल बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते काफी फीकी चल रही है। राजा नटवरलाल ने पहले ही दिन करीब 5-6 करोड़ की कमाई की और उसके बाद पहले हफ्ते के बुधवार तक राजा नटवरलाल की कमाई करीब 23.10 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई है।

राजा नटवरलाल में इमरान हाशमी और हुमाइमा मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में काफी स्टीमी, किसिंग सीन्स डाले गये हैं लेकिन दर्शकों को इन सीन्स में इमरान हाशमी वाली बात नज़र नहीं आई। हुमाइमा जिनकी ये पहली बॉलीवुड फिल्म है वो भी दर्शकों को प्रभावित कर पाने में नाकामयाब रहीं। हालांकि फिल्म में निर्देशक ने कई खूबसूरत गाने डाले हैं लेकिन ये गाने दर्शकों की जुबां पर चढ़ सकने में नाकामयाब रहे।

मल्टीप्लेक्सेस में तो फिर भी राजा नटवरलाल की टिकटें बिकीं लेकिन वहीं सिंगल स्क्रीन्स पर फिल्म देखने के लिए दर्शकों की इतनी कम संख्या देख मालिकों ने राजा नटवरलाल के शो ही हटा दिये और उसकी जगह सिंघम रिटर्न्स, मर्दानी के शो लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X