करिश्मा कपूर ने दिया सबसे लंबा बोल्ड सीन, 3 दिन में किया किसिंग सीन, मां के सामने 47 बार हुईं इंटिमेट

Raja Hindustani Kissing Scene: फिल्में बनाना कोई आसान काम नहीं होता। एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए कलाकारों और पूरी टीम को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कभी-कभी एक छोटा-सा सीन भी कई बार शूट करना पड़ता है ताकि वो परफेक्ट लगे। ऐसा ही एक किस्सा 1996 में आई सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी की शूटिंग के दौरान हुआ था।
तीन दिन में पूरा किया इंटीमेट सीन
इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एक इंटीमेट सीन शूट करने में पूरे 3 दिन लग गए और उसे 47 बार दोहराना पड़ा। वजह थी- ठंडी मौसम की परेशानी और कठिन हालात।
ठंड का था मौसम
फिल्म की शूटिंग एक पहाड़ी इलाके में हो रही थी जहां टेंपरेचर बहुत कम था। इतना ठंडा मौसम था कि कलाकार कांप रहे थे। इसी कारण उस सीन को शूट करने में काफी समय लगा। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान करिश्मा की मां बबिता भी सेट पर मौजूद थीं।
फिल्म का कलेक्शन
दिलचस्प बात ये है कि आमिर खान ने पहले इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। लेकिन डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने उन्हें मनाया और फिर आमिर ने फिल्म साइन की। फिल्म का बजट करीब 6 करोड़ रुपये था, लेकिन राजा हिंदुस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। आमिर और करिश्मा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म को बड़े पैमाने पर सफलता मिली।
इस फिल्म की कहानी एक साधारण टैक्सी ड्राइवर राजू और एक अमीर लड़की आरती की प्रेम कहानी है। इस रोल के लिए आमिर को बेस्ट एक्टर और करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











