बॉलीवुड की पहली फिल्म राजा हरिशचंद्र अब 3डी में

गौरतलब है की दादा साहब फाल्के ने जब साल 1913 में अपनी फिल्म राजा हरिश्चंद्र को प्रदर्शित किया तब उस समय शायद ही किसी को यकीन हुआ हो की ब्लेक एंड वाईट परदे पर अभिव्यक्ति के इस मूक प्रदर्शन के साथ भारत में स्वदेशी फिल्म मेकिंग का सूत्रपात हो चुका है।
आपको बताते चलें की 11 मिनट 19 सैकेंड की यह पहली फिल्म भारतीय सिनेमा है जो आज भी मील का एक पत्थर है।'राजा हरिश्चंद्र'पहली भारतीय फिल्म थी जिसमें राजा हरिश्चंद्र के जीवन को दिखाया गया था। साथ ही आपको ये भी बता दे इस फिल्म के लिए किसी भी नायिका का चयन नहीं किया गया था।
इस फिल्म में सारे किरादर पुरुषों ने ही किये थे। दादा साहेब फाल्के को इस फिल्म के बाद काफी तारीफें मिलीं और तभी से वह भारतीय सिनेमा के जनक कहलाए जाने लगे।


Click it and Unblock the Notifications











