'बचपनें में शादी, फिर रोते रहो..' पलक तिवारी के अफेयर की खबरों पर क्या बोल गए पिता राजा चौधरी?

Raja Chaudhary Palak Tiwari- श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी काफी मशहूर हैं और चर्चा में रहती हैं। सभी जानते हैं कि उनकी मां ने उनके पिता राजा चौधरी से काफी पहले तलाक ले लिया था। हालांकि राजा अक्सर बेटी को लेकर बातें करते नजर आते रहते हैं।
इस वक्त भी राजा ने पलक तिवारी के अफेयर पर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। पलक तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान से जोड़ा जाता है और कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया है। फिलहाल वो दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ नहीं दिखे हैं।
करियर पर फोकस करने को कहा
पलत तिवारी के पिता राजा चौधरी ने इब्राहिम अली खान को डेट करने की खबर को लेकर बयान देते हुए सलाह दी है। इस दौरान वो hindirush and pinkvilla से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, ''मुझे मौका मिले समझाने का तो मैं तो यही कहूंगा कि इन चक्करों से दूर रहो। अपने करियर पर फोकस करो और वही एक चीज है जो कि फ्यूचर में काम आने वाली है। रिलेशनशिप की उम्र को बहुत कम टाइम में कर दिया है, इसको और थोड़ा होना चाहिए। 30-35 साल से पहले रिलेशनशिप नहीं करना चाहिए। मैच्युरिटी है नहीं लोगों में बस बचपनें में शादी कर लेते हैं। फिर समस्या होती है और फिर रोते रहो।'' राजा चौधरी का ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है।
पापा तो पापा ही होते हैं...
राजा चौधरी के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''पिता हमेशा पिता ही रहता है।'' एक ने लिखा, ''वो बिल्कुल सही कह रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''राजा चौधरी श्वेता तिवारी को पीटते थे।''
एक ने लिखा, ''मुझे वह पसंद नहीं है लेकिन वह सही है वह बहुत छोटी है उसे अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











