मुश्किल में फंसे राजा चौधरी

एक अन्य टेलीविजन कलाकार जुल्फी सईद के बूटिक में राजा ने कथित रूप से एक महिला और किन्नर के साथ दुर्व्यवहार किया था।
सईद ने कहा, "ओशिवारा स्थित मेरे बूटिक में राजा शनिवार शाम लगभग 3.45 बजे पहुंचे। उस समय मैं बूटिक में नहीं था। उन्होंने बूटिक के कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार किया और कुछ कपड़े भ्ी उठाकर चले गए।"
सईद ने कहा कि राजा ने सहारा स्टार स्थित उनके क्लब में शुक्रवार को भी नशे की हालत में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि वे अब राजा के खिलाफ मामला दायर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











