श्वेता के पूर्व नशेड़ी पति राजा चौधरी फिर हुए गिरफ्तार

जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों से भी बद्तमीजी की। जिस वक्त राजा चौधरी हंगामा कर रहा था उस समय उसके साथ एक लड़की भी थी। लड़की मेरठ की रहने वाली है जिसे पूछ-ताछ के बाद वापस उसके परिजनों के साथ मेरठ भेज दिया गया।
पुलिस ने राजा के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी गाड़ी जब्त भी की है। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राजा चौधरी ने ऐसी हरकत की है। वो इससे पहले भी मुंबई में कई बार इस तरह कारनामा कर चुके हैं। वो इस चक्कर में दो बार जेल भी जा चुके हैं। उनकी इस तरह की हरकत के चलते ही उन्हें मुंबई से तड़ीपार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











