राजा चौधरी ने विवादों से किया तौबा
टीवी कलाकार राजा चौधरी कहते हैं कि वह अतीत में काफी सारे विवादों से घिरे रहे हैं लेकिन आने वाले कल के साथ वह विवादों से अपना दामन दूर रखना चाहेंगे।

बता दें कि राजा चौधरी अपनी पूर्व पत्नी और टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी व उनके प्रेमी अभिनव कोहली के साथ हाथापाई को लेकर लंबे समय तक चर्चा में रहे।राजा को लड़ाई-झगड़े करने के लिए कुछ मौकों पर गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
राजा चौधरी ने 'योर ऑनर', 'डैडी समझा करो', 'चंद्रमुखी' और 'आने वाला पल' जैसे कुछ धारावाहिकों में भी काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











