दारूबाज राजा चौधरी जमानत पर रिहा

राजा शुक्रवार को जयपुर में पोर्टिस अदालत में एक मरीज को देखने आये थे जहां गाड़ी पार्क करते समय वो अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से उलझ गये और वहां खड़े लोगों और राह चलते लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजा चौधरी जिस समय वो इस हरकत को अंजाम दे रहे थे उस समय बुरी तरह शराब के नशे में चूर थे , वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। जांच में पता चला कि अस्पताल में कोई भी उनका जानने वाला भर्ती नहीं था।
जिस वक्त राजा चौधरी हंगामा कर रहे थे उस समय उसके साथ एक लड़की भी थी। लड़की मेरठ की रहने वाली है जिसे पूछ-ताछ के बाद वापस उसके परिजनों के साथ मेरठ भेज दिया गया। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राजा चौधरी ने ऐसी हरकत की थी । वो इससे पहले भी मुंबई में कई बार इस तरह कारनामा कर चुके हैं। वो इस चक्कर में दो बार जेल भी जा चुके हैं। उनकी इस तरह की हरकत के चलते ही उन्हें मुंबई से तड़ीपार किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











