राज ठाकरे और सचिन तेंदुलकर को पसंद आई दंगल : आमिर खान
आमिर खान ने बताया कि दंगल राज ठाकरे और सचिन तेंदुलकर दोनों को ही पसंद आई है।
आमिर खान ने अपनी फिल्म दंगल की स्क्रीनिंग करना शुरू कर दिया है। काफी सारे सेलेब्स ने आमिर खान की दंगल स्क्रीनिंग देखी और सभी को बहुत पसंद आई। राज ठाकरे और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी आमिर की फिल्म दंगल देखी है।

आमिर खान ने बताया है कि राज ठाकरे और सचिन तेंदुलकर दोनों को ही फिल्म काफी पसंद आई है। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजिल और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ पहुंचे थे। बता दें कि फिल्म देखने के बाद सचिन और राज ठाकरे किसी ने भी मीडिया से बात नहीं।
#DangalShuru: सुबह 6 बजे दंगल का शो....सनी लियोन, सचिन तेंदुलकर ने देख डाली
इसलिए आमिर ने ही बताया कि दोनों को ही ये फिल्म काफी पसंद आई है। अन्य सेलेबस की बात की जाए तो आमिर खान की पत्नी किरण राव, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर, तुषार कपूर, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी स्क्रीनिंग पर नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











