..................... Raj Thackeray comment on Shilpa Shetty’s Husband says I Am Not Raj Kundra why you take a shot | 'मैं क्या राज कुंद्रा हूं, जो मेरी तस्वीर ले रहे हो' - राज ठाकरे ने कसा शिल्पा शेट्टी के पति पर तंज! - Hindi Filmibeat

'मैं क्या राज कुंद्रा हूं, जो मेरी तस्वीर ले रहे हो' - राज ठाकरे ने कसा शिल्पा शेट्टी के पति पर तंज!

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में विवादों में हैं। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने राज कुंद्रा को लेकर चुटकी ली। राज ठाकरे का ये बयान खासा चर्चा में बना हुआ है। हुआ यूं कि, राज ठाकरे एक कार्यक्रम में मौजूद थे, उस दौरान मीडियाकर्मियों द्वारा तस्वीर लेने पर ठाकरे ने कहा कि मैं क्या कोई राज कुंद्रा हूं जो तुम मेरी तस्वीरें ले रहे हो।

नगर निगम चुनावों की तैयारी में बिजी चल रहे राज ठाकरे ने ये बयान पुणे में एक कार्यक्रम में दिया। जहां वह अपनी पार्टी के साथ रणनीति बनाने व चुनावों को लेकर काम कर रहे थे। इस दौरान फोटोग्राफर्स से जब राज ठाकरे का आमना-सामना हुआ तो राज ठाकरे ये ऐसा बयान दिया। मीडियाकर्मी राज ठाकरे की तस्वीरें लेने लगे, तो राज ठाकरे ने मराठी में कहा कि मैं क्या कोई कुंद्रा हूं जो आप लोग मेरी तस्वीरें खींच रहे हो।

Raj Thackeray

राज कुंद्रा पर ये तंज कसते हुए राज ठाकरे का बयान लगातार छाया रहा। वहीं राज कुंद्रा जो कि इन दिनों पॉर्नोग्राफी मामले में जेल में हैं। उन पर पॉर्न वीडियो बनाने व प्रसारण का आरोप है। वहीं शिल्पा शेट्टी से भी इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।

शिल्पा शेट्टी के घर हाल में ही क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड भी मारी थी। जहां शिल्पा शेट्टी व उनके पति को आमने सामने बैठाकर पुलिस ने इस केस में सवाल जवाब किये। फिलहाल शिल्पा शेट्टी की इस मामले में संलिप्ता होने के पुलिस को ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

शिल्पा शेट्टी की मां ने दर्ज करवाई शिकायत

शिल्पा शेट्टी की मां ने दर्ज करवाई शिकायत

राज कुंद्रा की सास सुनंदा शेट्टी ने मुंबई में पुलिस स्टेशन में सुधाकर घारे नाम के शख्स पर 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये मामला जमीन से जुड़ा है जिसमें सुनंदा शेट्टी ने आरोप लगाया है कि शख्स ने फ़र्ज़ी काग़ज़ दिखाकर ज़मीन बेची है।

शिल्पा की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

शिल्पा की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा तो पहले से ही फंसते जा रहे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी की भी मुश्किलें इस केस में बढ़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी पर राज कुंद्रा की कंपनी जेएल स्ट्रीम को प्रमोट कर रही थीं। ये उन कंपनियों में से एक हैं जिनपर पोर्नोग्राफिक कंटेंट प्रोड्यूस करने का आरोप लगा है।

सेबी ने लगाया 3 लाख का जुर्माना

सेबी ने लगाया 3 लाख का जुर्माना

इस केस के बीच राज कुंद्रा पर सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने 3 लाख का जुर्माना लगाया है। उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन पर ये जुर्माना लगाया गया है।

राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज

राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज

बुधवार को पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को एक और झटका लगा। कोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X