''अक्षय कुमार जबरदस्ती मनोज कुमार बनने की कोशिश कर रहे हैं....''
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स के विरोध में कुछ तीखे बयान दिये हैं। और इस बार निशाने पर हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के विरोध में बोलते बोलते राज ठाकरे ने बॉलीवुड पर भी निशाना साधा।
'मैंने सलमान खान के साथ दो बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर दिये हैं.. लेकिन..'
उन्होंने अपनी रैली में कहा, नीरव मोदी के मामले को दबाने के लिए जानबूझकर श्री देवी की मौत को इतना तूल दिया गया। वह एक अच्छी अभिनेत्री थीं.. लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या महान किया कि उन्हें तिरंगे में लपेटा गया। ये सारा खेल पीएनबी फ्रॉड से ध्यान हटाने के लिए था।"

इतना ही नहीं.. बल्कि राज ठाकरे ने अक्षय कुमार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, अक्षय कुमार ने पैडमैन, टॉयलेट जैसी फिल्में बनाईं। ये फिल्में सरकारी प्रचार जैसी हैं। वह जबरदस्ती मनोज कुमार बनने की कोशिश कर रहे हैं.. जिन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था।
उन्होंने आगे कहा, अक्षय कुमार देशभक्ति की बातें करते हैं जबकि वह खुद भारत के नागरिक नहीं है। उसके पास कनाडा का पासपोर्ट है।"
हम्मम.. बहरहाल, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट देखकर हमें ऐसा नहीं लगता कि वह 'भरत कुमार' बनने की कोशिश कर रहे हैं। यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications











