नुसरत भरूचा इस तरह से फिल्म में बेचेंगी कॉन्डम, निर्देशक ने कहानी को लेकर किया बड़ा खुलासा!
काफी समय से एक फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है जिसमें कॉन्डम बेचते हुए अभिनेत्री नजर आएगी। हालांकि पहली तो कई लोगों को लेकर चर्चा थी लेकिन हाल ही में ये फाइनल हुआ था कि इस फिल्म में अब अभिनेत्री नुसरत भरूचा नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस खबर को लेकर फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि हमेशा से वो अपनी फिल्म में नुसरत को ही चाहते थे।
इसके पहले राज की फिल्म ड्रीम का गर्ल का हिस्सा नुसरत भरूचा बनी थीं। बीटाइम्स मुताबिक निर्देशक राज शांडिल्य का कहना है कि... 'इस फिल्म में नुसरत एक छोटे शहर की लड़की के रोल में नजर आएंगी।

हालांकि वो एक पढ़ी लिखी है और अपनी मंजिल की ओर प्रगतिशील महिला है। साथ ही वो नौकरी की तलाश में है। उसे नौकरी मिलती है कंडोम बनाने वाली कंपनी में, इस कंपनी में उसको सेल्स एंड प्रमोशन एग्जीक्यूटिव के औधे पर रखा जाता है।'


Click it and Unblock the Notifications